बाल काटने की अफवाह फैलाने वाला एक गिरफ्तार
सिणधरी। महिलाओं के बाल काटने की तथाकथित घटनाओं को लेकर बुधवार को सिणधरी में अफवाह फैलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार कमठाई निवासी एक महिला की तबियत बिगड़ने पर सिणधरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान यह युवक महिला के बाल काटने और बेहोश हो जाने की अफवाह फैला रहा था। इसके चलते अस्पताल परिसर में भीड़ इक्कठा हो गई।
इसे देखते हुए सिणधरी पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए पपुराम पुत्र जगमाल राम गवारिया निवासी सिणधरी को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देनें तथा ऐसी अफ़वाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की हैं।

No comments